Type Here to Get Search Results !

हिमाचल प्रदेश की नदियां

हिमाचल प्रदेश की नदियां,River of Himachal Pradesh,hp gk in hindi | Himachal Pradesh gk


Himachal Pradesh rivers



hp gk in hindi | Himach Pradesh gk

हिमाचल प्रदेश में प्रमुख पांच नदियां बहती हैं सतलुज,व्यास,रावी ,चिनाब,यमुना 
(1) प्राचीन नाम-old name
सतलुज-वैदिक (सुतुद्रि), संस्कृत वाङ्मय-शतद्रु
• व्यास-वैदिक-अरजकिया, संस्कृत वाङ्मय-विपाशा;
रावी-वैदिक-पुरूशानी, संस्कृत वाङ्मय-ईरावती
• चिनाब-वैदिक-असीकनी;
• यमुना-कालिंदी।

(2) जल ग्रहण क्षेत्र- Catchment area
• सतलुज-20000 वर्ग किमी.
• रावी-5451 वर्ग किमी.
• चिनाब-7500 वर्ग किमी.
• व्यास- 12000 वर्ग किमी.
• यमुना-2320 वर्ग किमी.

(3) सहायक नदियाँ- tributaries
• सतलुज-बस्पा, स्पीति नदी।
• रावी-भांदल, ततंगरी, छतराणी, स्यूल, साल, बुढ़िल, बलजेड़ी, चिरचिंड
• चिनाब-चन्द्रा, भागा नदी
• व्यास-बनेर, बानगंगा, लूनी, पार्वती, सैंज, तिरथन, हारला, उहल
• यमुना-गिरी, टोंस, पब्बर, आंध्रा।

(4) उद्गम स्थल-Point of origin
सतलुज-मानसरोवर झील (रकस झील), तिब्बत से (बाणासुर मानसरोवर से सतलुज को हि.प्र. में लाया था)
• चिनाब-चन्द्रा व भागा नदियों के संगम स्थान टाण्डी (लाहौल-स्पीति) से बारालाचा दरें के समीप
• व्यास-रोहतांग दर्रे (भृगु तुंग)
• रावी-बड़ा बंगाल (काँगड़ा)
• यमुना-कालिंद पर्वत (यमुनोत्री)

(5) लंबाई-length
• सतलुज-कुल लंबाई 1448 किमी., हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र -320 किमी.
• यमुना- कुल लंबाई 1525 किमी., यमुना का हिमाचल प्रदेश में सबसे कम प्रवाह है इन 5 नदियों में।
• चिनाब- कुल लंबाई 1200 किमी.. हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र-122 किमी.
रावी- कुल लंबाई 720 किमी., हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र-158 किमी.
• व्यास- कुल लंबाई 460 किमी. हिमाचल प्रदेश में प्रवाह क्षेत्र-256 किमी.

(6) नदियों के किनारों पर बसे शहर-city along rivers
•सतलुज-नामगियाँ, कल्पा, रायपुर, तातापानी, बिलासपुर
•यमुना-पौंटा साहिब
• व्यास-मनाली, मंडी, कुल्लू, पंडाल. नदौन, सुजानपुर, देहरा गोपीपुर
• रावी-चम्बा भरमौर
व्यास-मनाली, मण्डी, कुल्लू, पंडोह, नदौन, सुजानपुर, देहरा गोपीपुर ।
• रावी-चम्बा, भरमौर
• चिनाब-टांडी

(7) प्रवेश स्थान-Entry Point
रावी- नदी चम्बा के खैरी स्थान से हिमाचल प्रदेश से निकलकर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करती है।
यमुना-यमुना माजरी माजरी से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है और ताजेवाला में हिमाचल प्रदेश से निकल कर हरियाणा में चली जाती ।
सतलुज-सतलुज शिपकी दरें (किन्नौर) से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है और भाखड़ा गाँव से पजाब में प्रवेश करती हैं बस्पा नदी कल्पा
में सतलुज में मिलती हैं सतलुज किन्नौर को छोड शिमला जिले में 'छोहरा' में प्रवेश करती है। स्पीति नदी सतलुज में 'नामगिया'(खाब)
(किन्नौर) में मिलती है।
चिनाब-चिनाब नदी चम्बा में भूजींद से प्रवेश कर संसारी नाले से चम्बा को छोड़ कश्मीर में प्रवेश करती है।
• व्यास-व्यास बजौरा से मण्डी में तथा संधोल से काँगड़ा में प्रवेश करती है।

हिमाचल प्रदेश की नदियों पर स्थित प्रसिद्ध पुल-


 कदरौर पुल (बिलासपुर)-NH88 पर सतलुज नदी के ऊपर स्थित यह पुल एशिया का सबसे ऊँचा पल है। गंभर पुल-सतलुज नदी पर बिलासपुर जिले में स्थित है।


तत्तापानी पुल-सतलुज नदी पर शिमला-करसोग सड़क पर स्थित है।

 सलापड़ पुल-मण्डी बिलासपुर सीमा पर सतलुज नदी पर स्थित है।
 सतलुज नदी पर लूहरी पुल (शिमला-कुल्लू सीमा पर) और बांगतु पुल (किन्नौर) स्थित है।

• राख पुल चम्बा-भरमौर सड़क पर रावी नदी पर स्थित है।

• खड़ामुख पुल-यह चम्बा-भरमौर सड़क पर रावी नदी पर स्थित है।

 सतौन पुल-सिरमौर जिले के पावटाँ-शिलाई मार्ग पर गिरी नदी पर स्थित है।

 स्वान नदी पर झलेड़ा पुल (ऊना जिला) और संतोषगढ़ पुल स्थित है।


 व्यास नदी पर पण्डोह पुल (मण्डी), मण्डी पुल, नादौन पुल, देहरा गोपीपुर पुल स्थित है।

Tags