पढ़ाई में ध्यान मन कैसे लगाएं padhai me dhyan man kaise lagaye
importance of time समय का महत्व गौतम बुद्ध को किसी ने पूछा इंसान की सबसे बड़ी गलतफहमी क्या है उन्होंने बहुत सुंदर जवाब दिया की इंसान को लगता है कि उसके पास बहुत समय है सही बात है ना हमें लगता है कि हमारे पास बहुत समय है पर जब यह वक्त बीत जाता है उसके बाद हमें उसकी वैल्यू समझ आती है वक्त की कदर करना सीखो क्योंकि अगर आप वक्त की कदर नहीं करोगे तो यह वक्त एक दिन आप की कदर नहीं करेगा और समय के लिए कहा जाता है की आप इसे संभाल कर नहीं रख सकते हो पर आप इसका सदुपयोग जरूर कर सकते हो समय और गुरु हम दोनों को सिखाते हैं पर फर्क सिर्फ इतना है की गुरु पहले सिखाता है और बाद में इम्तिहान लेता है और समय पहले इम्तिहान लेता है और बाद में हमें सिखाता है
Every student do this mistake हर विद्यार्थी यह गलती करता है:- हम जब पढ़ने बैठते हैं और अगर हमको पढ़ने की आदत नहीं है तो ऐसे में मान लो कि आपने 5 घंटे पढ़ने का लक्ष्य बना दिया है और आप पढ़ने बैठ गए पहला एक घंटा जैसे ही होगा आपका ध्यान भटकना शुरू हो जाएगा कारण आपको पढ़ने की आदत ना होना इसके लिए आपको क्या करना होगा कि आपको दिन में छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने होंगे और आपको थोड़ी थोड़ी देर जैसे आपको पढ़ाई करनी होगी जैसे आप आधे घंटे से पढ़ना शुरू कर सकते हैं पर वह जो आधा घंटा आप पढ़ोगे उसको पूरा ध्यान पूर्वक पढ़ना है और जैसे ही वह आधा घंटा हो जाएगा तो आपको आपका मनपसंद काम करना होगा इसे होगा क्या की आपका मन भी खराब नहीं होगा और आप दोबारा फिर से पढ़ सकते हो और आपको थोड़ी देर आपका मनपसंद काम करने के बाद आपको रिवीजन करनी है और फिर आपको थोड़ी देर आराम करना है ऐसे ही आपको निरंतर पढ़ना है और आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपको कब पढ़ने की एक आदत सी हो जाएगी और फिर आप जब पढ़ने बैठोगे तो आपका ध्यान घड़ी पर नहीं होगा सिर्फ पढ़ने में ही होगा
Consistency स्थिरता :- हर कोई यह सोचता है कि हमें कितने घंटे पढ़ना चाहिए यह कोई मायने नहीं रखता है कि हमें 7 से 8 घंटे पढ़ना चाहिए और और ना ही इतने इतने समय कोई पड़ सकता है एक दिन पढ़ने का मन करेगा और दूसरे दिन नहीं आपको पढ़ाई में 5 से 6 घंटी ही आपको देने हैं और वह जो टाइम आप अपनी पढ़ाई को दोगे आपको रोज उतना ही टाइम पढ़ना है या उतना टाइम आपको पढ़ाई करने के लिए देना ही है दुनिया का सबसे बड़ा काम है किसी भी अच्छी आदत को अपनाना अगर आप छोटे-छोटे टारगेट को पूरा करते जाओगे जैसे कि हमने ऊपर पड़ा है तो आप definitely 5 से 6 घंटे पढ़ पाओगे बिल्कुल आराम से
आपको एक योजना बनानी है make a plan, micro plan, weekly plan broad vision आपको एक योजना बनानी है कि आप 1 दिन में क्या पढ़ोगे आप 1 हफ्ते में क्या पढ़ोगे और आप 1 महीने में क्या पढ़ोगे अगर आपका प्लान अच्छा होगा तो आप बहुत सारे टॉपिक को बहुत कम समय में पढ़ पाओगे तो आपको अपने आप पर धीरे-धीरे भरोसा होता जाएगा कि आप सही रास्ते पर हो आपको आगे बढ़ने से आपके अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है तो आपको अपने आपको आगे आगे बढ़ने से नहीं रोकना है और अपने खुद के रास्ते की रुकावट नहीं बनना है
Productivity आपके पढ़ने की गुणवत्ता मतलब की आपने कितनी देर पढ़ाई की और आप कितना पढ़ा हुआ याद रख पाए बहुत से लोगों के साथ यह होता है की पढ़ने में तो बहुत सारा समय देते हैं लेकिन अंत में जब परिणाम देखते हैं तो वह बिलकुल जीरो होता है इसको आपको ठीक करना होगा इसके लिए आपको आपकी पढ़ाई के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को आप अपने आपसे दूर करना है जैसे कि फोन यूट्यूब (recommendation video) यूट्यूब आज के टाइम में इतना समझदार हो गया है कि रिकमेंडेशन वीडियो के द्वारा आपका ध्यान फोन में बनाए रखता है कारण यह है कि वह आपकी पसंद जानता है, फेसबुक इंस्टाग्राम और सारे सोशल प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें अपने अपने आपको टाइम टेबल मैं बांधने की कोशिश करें
Make your next day plan अगले दिन की योजना हम सबके साथ कई बार ऐसा होता है जैसे ही सुबह उठते हैं सोचते रहते हैं कि आज क्या पढ़े और यह सोचने में ही हमारा बहुत सारा समय नष्ट हो जाता है इस परेशानी या समय की बर्बादी से बचने के लिए रात को सोने से थोड़ी देर पहले कोपी पेन लीजिए और वह सारे टॉपिक लिखिए जो आपको अगले दिन पढ़ने हैं इससे होगा क्या एक तो आपके अगले दिन की योजना तैयार हो जाती है और आपको सुबह उठने के बाद यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है कि आज आपको क्या पढ़ना है और वह जो आपका समय बर्बाद हो जाता था अब वह नहीं होगा बस आपको आपका दिमाग उस योजना के अनुसार चलाना है अगर आप ऐसा नहीं कर पाए तो योजना जितनी मर्जी बना लीजिए उससे कुछ भी फायदा नहीं होगा
Every exam have two aspects हर परीक्षा के दो पहलू होते हैं 1) आप क्या पढ़ते हैं आप किस किताब से पढ़ते हैं आप अपना ज्ञान का स्तर कैसे जांच करते हैं और आप कितनी देर पढ़ाई करते हैं
2) दूसरा पहलू यह है कि आप उस परीक्षा के बारे में मानसिक रूप से क्या सोचते हैं और आपके अंदर आत्मविश्वास है कि आप उस परीक्षा को पास कर पाएंगे और आप उस परीक्षा को पास करने के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से कितने सक्षम है आपका सुबह उठने के लिए मन नहीं है और आप फिर भी उठ रहे हो इसे mentally correction कहते हैं और इसे ठीक करना बहुत ही जरूरी है इसे ठीक करने के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना पड़ेगा बस आपको इतना करना है कि आपको अपने भविष्य के बारे में चिंता होनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए बस जिस किसी को यह दो चीजें समझ आ जाएंगे उसकी यह समस्या आसानी से दूर हो जाएगी किसी भी परीक्षा में यह हमने जो पर दो परीक्षा के पहलू पड़े हैं यह कैसे अपनी भूमिका निभाते हैं mentley correction यह 60% होती है और आपकी पढ़ाई 40% होती है
Passion जुनून कहते हैं किसी भी काम को अंजाम देने के लिए आपके अंदर जुनून होना बहुत जरूरी है सपने देखना कोई बुरी बात नहीं होती पर सपने तो वह होते हैं जो आपको सोने ही ना दें मान लो कि आपने कुछ पढ़ना शुरू किया और आप कहीं बीच में फस गए या आपको वह चीज समझ नहीं आई और आपको रात में वह चीज सपने में आ गई तो समझ जाना कि आपके अंदर कुछ करने का जुनून है अब इस जुनून को आपको अपनी मंजिल पाने के लिए कैसे उपयोग करना है
Adding extra to your effort अपने प्रयास में अतिरिक्त जोड़ना कई बार ऐसा होता है कि हमने जरा सा पड़ा और हम यह सोच बैठते हैं कि आज तो हमने बहुत सारा पढ़ लिया अब थोड़ा आराम करना चाहिए तो यही हम भूल कर जाते हैं क्योंकि हमारे अंदर एक कुछ करने की आग जरूर होनी चाहिए कि बस थोड़ा सा मुझे और पढ़ना है
Strong determination दृढ़ संकल्प कई बार ऐसा होता है कि हम पढ़ने बैठते हैं और बीच में कुछ दिमाग में छोटा सा आइडिया आ जाता है और फिर हम पढ़ाई छोड़ कर उस काम को करने शुरू कर देते हैं और हमारा ध्यान पढ़ाई से हट जाता है यही सारा खेल खराब हो जाता है इसलिए दृढ़ संकल्प होना बेहद ही जरूरी है अगर आपने सोचा है कि आपको एक टॉपिक अगर पढ़ना है तो फिर आपको उस टॉपिक को पढ़े बिना कहीं नहीं जाना है चाहे जो भी हो जाए हां थोड़ा सा आराम दूर कर सकते हैं क्योंकि जिन लोगों को पढ़ने की आदत नहीं होती है उन्हें थोड़ी सी परेशानी जरूर आ सकती है पर आपको आराम करने के बाद उस टॉपिक को पूरा पढ़ना ही है यह आपके दिमाग में होना चाहिए
Motivate yourself अपना आत्मविश्वास बढ़ाना जैसे ही आप पढ़ने डरते हैं जैसा कि हमने ऊपर पड़ा आपके दिमाग में कुछ भी आया और आप पढ़ाई को छोड़कर उस काम को करने लग पड़े ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि अगर आपने पढ़ना शुरू किया है और आप पढ़ाई छोड़ कर कुछ और करने लग पड़ते हो तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप दोबारा जब पढ़ने बैठोगे तो आप जो पढ़ना शुरू करोगे आप उसे पूरा पढ़ोगे इसलिए बीच में छोड़ने वाली आदत अगर आप खत्म कर ही दो तो ही अच्छा होगा
Every single day is a sprint हर एक दिन एक आपको भागना है मान लो आपने कोई 5 दिन पूरे नियम(time table)से पढ़ाई की और छठे दिन आपने आराम कर कर लिया और यहां आप आराम कर रहे हो और कहीं दूसरी जगह कोई दूसरा बच्चा पूरे जी-जान से पढ़ाई कर रहा होगा तो आप खुद ही समझ सकते हो कि आपने कहा गलती कर दी है इस दुनिया का सबसे मुश्किल अगर कोई काम है तो वह यह है की किसी भी अच्छे काम की आदत बनाना अगर आप अपनी पढ़ाई में अंतर नहीं दोगे हर दिन नियम (time table) से पढ़ोगे तो आपके अंदर एक आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा और आपको खुद पर भरोसा होने लगेगा कि आप सही रास्ते पर हो
Time is flies समय बर्बाद हो जाता है बहुत बार हमारे साथ ऐसा होता है कि सुबह उठे थोड़ी देर फोन चलाया और खाना खाया और फिर इधर उधर काम करते हुए पूरा दिन निकल जाता है अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह आदत बहुत ही खराब है किसी किसी को तो पता ही नहीं होता और उन्हें समय बर्बाद करने की आदत पढ़ चुकी होती है अगर आप विद्यार्थी हो तो आपके लिए यह खतरे की घंटी के समान है इसे कैसे बचे जब भी आप फोन चला रहे हो तो अपने अंदर थोड़ी थोड़ी देर बाद एक बात सोचते रहना कि कहीं मैं फोन का या किसी भी काम को पढ़ाई को छोड़कर आप ज्यादा तो नहीं कर हो यह आपको आपके दिमाग में सोचते रहना है और जब आपको यह एहसास हो जाए कि आप फोन से का जरूरत से ज्यादा उपयोग कर रहे हो तो उसको बंद करके अपने बगल में रख दें और सोचे कि आपको क्या करना था अगर आपने ऐसा करना शुरू कर दिया तो आपको समय बर्बाद करने की जो बुरी आदत पड़ी है वह आपकी जल्द ही छूट जाएगी
Keep pushing yourself खुद को आगे धकेलते रहो कभी आपको ऐसा एहसास हुआ है कि आप आगे बढ़ रहे हो यह कब होता है जब आपने एक छोटा सा लक्ष्य रखा पढ़ने का और आपने उसे पूरा कर दिया और ऐसा ही आपने दूसरे दिन दो छोटे से लक्ष्य रखें और आपने उसको अगले दिन फिर पूरा कर दिया तो आपको यह एहसास और आपके अंदर एक आत्मविश्वास बढ़ना शुरू हो जाएगा और खुद लगने लगेगा कि मैं आगे बढ़ रहा हूं अंग्रेजी में एक कहावत है Something is better than nothing
.jpeg)

Social Plugin