जल्द जारी हो पुलिस पे-बैंड की अधिसूचना
पुलिस पे-बैंड की अधिसूचना जारी न होने से पुलिस कर्मियों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। वेतन विसंगति से जूझ रहे पुलिस जवानों का आरोप है कि पुलिस पे-बैंड स्केल की नोटीफिकेशन को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। पुलिस जवानों का कहना है कि ऑप्शन देने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है, ऐसे में वह पुलिस पे-बैंड को लेकर आप्शन कैसे देंगे। पुलिस जवानों का कहना है कि फाइनांस विभाग द्वारा कभी गृह विभाग के पास फाइल भेजी जाती है तो कभी गृह विभाग द्वारा फाइनेंस विभाग के पास फाइल भेजी जा रही है। पुलिस जवानों का कहना है कि रुकी घोषणा के बावजूद उनकी वेतन विसंगति की समस्या का हल नही हो रहा है। ऐसे में वह न्याय के लिए कहां जाएं और क्या करें। पुलिस जवानों का कहना है कि क्या प्रदेश सरकार इस घोषणा के बाद अधिसूचना जारी करना भी चाहती है या नहीं।
प्रदेश सरकार ने पुलिस पे-बैंड को लेकर घोषणा तो कर दी, लेकिन अधिसूचना जारी करना भूल गई है। 2015 से पुलिस जवान वेतन विसंगति झेल रहे हैं। लेकिन अब आखिर में जब घोषणा हुई तो फिर यह मामला लटकाया जा रहा है। पुलिस जवानों का कहना है कि वह कब पुलिस बैंड के मांग करते रहेंगे, आखिर वह भी प्रदेश के कर्मचारी हैं। पुलिस जवान दिन रात ड्यूटी देते हैं, विधानसभा में भी ड्यूटी दे रहे हैं, लोगों से भिडऩे के लिए पुलिस जवानों को आगे किया जाता है, लोगों की नजरों में पुलिस बुरी बनती है। इसके बाबजूद भी पुलिस पे बैंड की अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है। पुलिस जवानों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पुलिस पे बैंड को लेकर जल्द अधिसूचना जारी की जाए।
Social Plugin