गुप्त साम्राज्य || गुप्त वश || (Gupta Vansh history in hindi)
गुप्त वश
चंद्रगुप्त प्रथम
*चंद्रगुप्त प्रथम ही गुप्त वंश का प्रथम स्वतंत्र शासक था जिसकी उपाधि 'महाराजाधिशाज थी।
*चंद्रगुप्त प्रथम ने 'गुप्त सम्वत्' की स्थापना 319 20 ई. में की थी।
* चंद्रगुप्त प्रथम ने लिच्छवी राजकुमारी कुमार देवी के साथ विवाह किया था।
समुद्रगुप्त
* समुद्रगुप्त पर प्रकाश डालने वाली अत्यन्त प्रामाणिक सामग्री 'प्रयाग प्रशस्ति' के रूप में उपलब्ध है। इसे हरिषेण ने लिखा था।
* समुद्रगुप्त गुप्त वंश का एक महान योद्धा तथा कुशल सेनापति था। इसी कारण इसे
भारत का नेपोलियन' कहा जाता है। उन्हें यह नाम विसेट स्मिथ ने दिया था।
* समुद्रगुप्त एक उच्च कोटि का कवि भी था
जो 'कविराज' के नाम से कविता लिखता था।
* समुद्रगुप्त ने महान बोद्ध भिक्षु बसुबंध को संरक्षण दिया था।
चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
* चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में गुप्त साम्राज्य अपने चरमोत्कर्ष पर था।
* चंद्रगुप्त द्वितीय का काल साहित्य और कला का स्वर्ण युग कहा जाता है।
* इसने रजत मुद्राओं (silver
coins) का सर्वप्रथम प्रचलन करवाया था।
* चद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में विद्वानों एवं कलाकारों को आश्रय प्राप्त था। उसके दरबार में नौ रत्न थे-कालीदास, धनवन्तरि, क्षपणक, अमरसिंह शंक, बैताल, भट्ट, घटकर्पर, वाराहमिहिर और वररूचि।
*चद्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में चीनी यात्री फाह्यान (399 ई. -412 ई. ) भारत यात्रा पर आया था।
*चंद्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में उसकी प्रथम राजधानी पा्टलिपुत्र और द्वितीयराजधानी उज्जयिनीं थी, ये दोनों ही नगर गुप्तकालीन शिक्षा के प्रसिद्ध केंद्र थे।
कुमारगुप्त प्रथम
* गुप्त शासकों में सर्वाधिक अभिलेख कुमार गुप्त के ही प्राप्त हुए हैं।
* कुमार गुप्त प्रथम ने अधिकाधिक संख्या में मयूर आकृति की रजत मुद्राएँ प्रचलित की थी।
* कुमार गुप्त प्रथम के शासनकाल में नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
स्कन्द गुप्त
* स्कन्द गुप्त, गुप्त वंश का अतिम प्रतापी शासक था।
* स्कन्द गुप्त ने मौर्य द्वारा निर्मित सुदर्शन झील का जीणोद्धार करवाया था।
* हूणों का गुप्त साम्राज्य पर आक्रमण स्कन्द गुप्त के शासनकाल की महत्वपूर्ण घटना थी।
* हूण बर्बर योद्धा थे, जो मध्य एशिया के खानाबदोश लोग थे। स्कन्द गुप्त ने अत्याचारी हूणों को परास्त कर न केवल गुप्त साम्राज्य की रक्षा की अपितु आर्य सभ्यता एवं संस्कृति को भो नष्ट होने से बचाया।
* गुप्त वंश का अंतिम शासक विष्णुगुप्त
था। 570 ई. में गुप्त साम्राज्य का पतन हो गया।
.jpeg)
.png)
Social Plugin